FIFA WC 2026 : फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्वे ने किया बड़ा उलटफेर, 5 बार की चैंपियन ब्राजील हुई बाहर, हार के बाद Neymar ने लिया संन्यास 

FIFA WC 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ है. नॉर्वे ने प्री क्वाटर फाइनल में 5 बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 को हरा दिया है. इसके बाद इस वर्ल्ड कप से ब्राजील का सफर खत्म हो गया है. वहीं नार्वे ने क्वॉटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. चौंकाने वाले मुकाबले में हार के ठीक बाद ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ज्यूनियर ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से संस्यास का ऐलान कर दिया. यह फैसला उनके फैंस के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था. 

मैच में क्या हुआ ?

अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले चार मिनट में ही नॉर्वे के पैट्रिक बर्ग ने गोल कर दिया, लेकिन ऑफ़ साइड की वजह से यह बेकार हो गया. पहले हाफ में ब्राजील के ब्रूनो गिमारेस ने पेनाल्टी से गोल करने का मौका गंवाया. इसके बाद शुरू हुआ मैच का दूसरा हाफ, जिसमें स्ट्राइकर हालेंड ने पहले 79 मिनट में और फिर 90 मिनट में गोल कर ब्राजील को हार के मुंह में ढकेल दिया. एक्ट्रा टाइम में सब्स्टीट्यूट स्टार खिलाड़ी नेयमार ने ब्राज़ील के लिए पेनल्टी के ज़रिये किया इकलौता गोल. लेकिन यह गोल ब्राजील को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सका और वह 36 साल बाद पहली बार राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गई.

नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने हर बार की तरह इस बार भी न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में ड्रम बीट के साथ अपने खास ‘VIKIN ROW’ सेलिब्रेशन से जीत का जश्न मनाया. इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड कप 2026 में उनके कुल 7 गोल हो गए हैं. गोल्डन बूट की दौड़ में हालैंड, फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी 7-7 गोल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं.

जिस मैदान पर किया डेब्यू , वहीं करियर को कहा अलविदा

ब्राजील के स्टार प्लेयर नेमार ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की. मेरा सफर इसी मैदान से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो रहा है. ब्राजील के लिए मेरी यात्रा अब समाप्त हो चुकी है.” नेमार ने वर्ष 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) में अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.

यूरोपीय टीमों के खिलाफ ब्राजील का खराब रिकॉर्ड बरकरार

ब्राजील का फीफा वर्ल्ड कप में यूरोपीय टीमों के खिलाफ खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. यह लगातार छठा विश्व कप है, जिसमें ब्राजील किसी यूरोपीय टीम से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ. इससे पहले टीम 2006 में फ्रांस, 2010 में नीदरलैंड, 2014 में जर्मनी, 2018 में बेल्जियम, 2022 में क्रोएशिया और अब 2026 में नॉर्वे के हाथों हारकर बाहर हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *