आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की शादी, सादे समारोह में परिवार के साथ विशेष अतिथि रहे मौजूद…

फिल्म अभिनेता आमिर खान ने आज सादे समारोह में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की. बांद्रा स्थित निवास में हुई इस शादी के दौरान बेटे जुनैद खान, बेटी ईरा खान के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी, MNS प्रमुख राज ठाकरे, क्रिकेटर इरफान पठान, वीर दास, सहित अनेक सेलेब्रिटिज मौजूद रहे.

बता दें कि आमिर खान ने बीते गुरुवार शाम को आने वाले शो “प्रीत और पेड़ो” की स्क्रीनिंग में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा में बताया था कि वे अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को अपने बांद्रा स्थित घर में शादी करने जा रहे हैं. 61 साल के अभिनेता ने कहा कि शादी एक निजी आयोजन होगी जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनका (गौरी स्प्रैट) साथ अच्छा रहेगा.

गौरी स्प्रैट से शादी से पहले आमिर खान ने दो शादियां की है. पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिनसे दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. सन 2002 में आमिर का रीना दत्ता से तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की और एक बेटा आज़ाद राव खान हुआ. किरण से उनका भी 2021 में तलाक हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *