Mahadev Betting App Case: रायपुर ED की टीम ने TV होस्ट Shefali Bagga से की पूछताछ, ऐप को प्रमोट करने का है आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जानी-मानी टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) से रायपुर स्थित अपने जोनल कार्यालय में पूछताछ की। ईडी को संदेह है कि उनका संबंध इस मामले के अहम आरोपी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से है।

Shefali Bagga पर ऐप प्रमोट और खिलाड़ियों को टिप्स देने के आरोप

जांच के दौरान ईडी को ऐसे डिजिटल साक्ष्य और प्रमोशनल पेज मिले हैं, जिनमें शेफाली बग्गा न सिर्फ़ बेटिंग ऐप को प्रमोट कर रही हैं, बल्कि खिलाड़ियों को टिप्स भी दे रही हैं।

Shefali Bagga की टेलीग्राम चैनल भी जांच के दायरे में

ईडी (ED) का यह भी दावा है कि शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) अपना टेलीग्राम चैनल संचालित चलाती हैं, जिस पर गैर-कानूनी बेटिंग से जुड़े प्रमोशन और टिप्स जैसे काम किए जाते हैं।

फिलहाल, ईडी मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *