मुंबई के मानखुर्द में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह की मौत

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार को बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश के बीच, तीन मंजिला ‘चॉल’ ढह जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. BMC के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निकाय द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में ‘मृत अवस्था में’ लाया गया. एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल और दूसरी एजेंसियों ने एक व्यक्ति को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा. हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *